फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now, a wild animal resembling a leopard has been spotted 60 km away from Mehnaun

Gonda News: अब मेहनौन से 60 किमी दूर दिखा तेंदुए जैसा जंगली जानवर

Mon, 24 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Now, a wild animal resembling a leopard has been spotted 60 km away from Mehnaun
तरबगंज के पिपरी रोहुआ गोसाईंपुरवा में दिखा जंगली जानवर। स्रोत: वीडियोग्रैब 
तरबगंज। पिपरी रोहुआ गांव के मजरा गोसाईं पुरवा में रविवार शाम सात बजे घरों के पास खेत में तेंदुए जैसा जंगली जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। टॉर्च की रोशनी में ग्रामीणों ने जानवर को देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद मिश्र ने बताया कि गन्ने के खेत से निकलकर जंगली जानवर सहन के दरवाजे के पास भिंडी के खेत में बैठा था। शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के खदेड़ने पर जानवर दोबारा गन्ने के खेत में चला गया। गांव के शिव पूजन यादव ने बताया कि शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो जंगली जानवर खेत में ही था। उसका आकार नवजात बछड़े जैसा था। खदेड़ने के बाद भी वह आराम से चलता हुआ गन्ने के खेत में चला गया। जंगली जानवर को तेंदुआ समझकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रात में ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पगचिह्नों के साथ वायरल वीडियो की जांच की। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और दोबारा जानवर दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने को कहा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रज्जन लाल ने बताया कि वह खुद टीम के साथ गांव पहुंचे थे और जांच की। वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच में जंगली जानवर फिशिंग कैट पाया गया। मोबाइल से जूम करके वीडियो बनाए जाने के कारण वह तेंदुए जैसा दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed