फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वाणिज्य कर की टीम का रेलवे स्टेशन पर छापा

वाणिज्य कर की टीम का रेलवे स्टेशन पर छापा

Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर की टीम का रेलवे स्टेशन पर छापा
शाहजहांपुर। वाणिज्य कर विभाग की सचल टीम ने बुधवार रात रेलवे स्टेशन पर छापा मार कर यहां से लाखों रुपये की बीड़ी कब्जे में ली र्है। बीड़ी किसान एक्सप्रेस से लाई गई थी। बीड़ी के कुल 49 नग में 11 नग के बिल, ई-वे बिल नहीं मिलने पर वाणिज्य कर विभाग ने इसे कब्जे में लिया है। संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन और पार्सल विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्रर वाणिज्यकर सचल दल सत्य प्रकाश गौड़, अजीत कुमार सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी योगेंद्र कुमार, विनय रायजादा की टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात रेलवे स्टेशन पर औचक छापा मारा। टीम के निशान पर पार्सल विभाग रहा। यहां किसान एक्सप्रेस से उतारे गए बीड़ी के 49 नग की जांच की गई तो पता लगा कि इसमे शामिल 11 नग ऐसे हैं, जिनका बिल, ई-वे बिल नहीं है। जांच में प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आने पर बीड़ी के 11 नग को कब्जे में ले लिया गया। बीड़ी के यह नग लखनऊ से शाहजहांपुर के लिए किसान एक्सप्रेस से बुक किए गए थे। जांच में 11 नग बीड़ी से संबंधित कोई प्रपत्र भी नहीं मिला। इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति इन नग पर दावा करने के लिए नहीं पहुंचा। प्रथम दृष्टया बरामद बीड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल वाणिज्य कर विभाग इसकी बाजारू कीमतों का आंकलन कर रहा है।
विज्ञापन


किसान एक्सप्रेस से लाई गई बीड़ी के 11 नग बरामद किए गए हैं। इनके बिल, ई-वे बिल नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है। बरामद बीड़ी की बाजारी कीमत का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य प्रकाश गौड़, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर सचल दल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed