फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झोलाछाप ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

झोलाछाप ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
जलालाबाद/अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बहाना बनाकर अपने साथ बुलाकर ले गए किशोरी को एक झोलाछाप ने अपने अस्पताल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब पीड़िता शनिवार को माता पिता के साथ भाजपा नेता मनोज कश्यप से मिली और आप बीती सुनाई। भाजपा नेता ने घटना की जानकारी एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

अल्लागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मऊ निवासी एक छोलाछाप विनोद के फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर संचालित अस्पताल में काम करती है महिला के अनुसार दीपावली की रात 7 नवंबर को उस डॉक्टर ने उसके मोबाइल पर काल की, लेकिन वह सो रही थी काल उसकी 15 वर्षीय लड़की ने रिसीब कर ली। डॉक्टर का उसके घर आना-जाना था इसलिए सभी उससे परिचित थे। मोबाइल पर डॉक्टर ने उसकी लड़की को घर के बाहर बुलाया और कहा कि अस्पताल में एक मरीज आया है। उसे देखने उसकी मां को साथ लेकर जाना है, लेकिन वह सो रही हैं तो वह उसके साथ में अस्पताल तक चले। चूंकि डॉक्टर का परिवार में आना जाना था इस कारण लड़की उसकी बाइक से चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर ने अस्पताल के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 8 नवंबर की शाम को डॉक्टर ने उसकी लड़की को थाना छिबरामऊ के अंतर्गत गांव बघार के पास छोड़ फरार हो गया। जानकारी होने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और बेटी को वापस घर लेकर आए इसके बाद उसने डॉक्टर के खिलाफ अल्हागंज पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे चलता कर दिया। शनिवार को पीड़ित के माता पिता उसे लेकर भाजपा नेता मनोज कश्यप के आवास पर पहुंचे और आप बीती सुनाई। भाजपा नेता ने इस मामले से एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर अल्हागंज थाना के प्रभारी अवनीश यादव मनोज कश्यप के आवास पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी की। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना की तहरीर पर आरोपी छोलाछाप खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शौच को जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
जैतीपुर। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने विधवा से जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की चीख पुकार पर सास मौके पर आ पहुंची। युवक धमकी देता हुआ भाग निकला।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 4 बजे शौच करने खेत पर गई थी। तभी वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया और मुंह बंद कर उसे खेत में खींचकर ले गया। आरोप है कि वह अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर शराबा पर महिला की सास मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed