फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर

दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर

Fri, 29 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-पत्थर
marpeet - फोटो : amar ujala
दंपति सहित तीन लोग चोटिल, दोनों ओर से दी गई तहरीर
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर चली आ रही है पुरानी रंजिश


कांट। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रही रंजिश में गांव पैतापुर में शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, फिर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस घटना में दंपति सहित तीन लोग चोटिल हो गए। मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है।

क्षेत्र के गांव पैतापुर निवासी कालीचरन की 60 वर्षीय पत्नी सावित्री ने बताया कि उनके देवर दियाराम की संपत्ति का कोई वारिस नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी नौ बीघा जमीन उसके परिवार के लोगों के नाम वसीयत कर दी थी लेकिन इस जमीन पर तीन साल से धनीराम फसल की पैदावार कर रहे हैं। धनीराम पक्ष के लोगों का कहना है कि दियाराम ने पचास हजार रुपये में खेत धनीराम के पास गिरवीं रखा था। अब दियाराम की मौत के बाद कालीचरन और उसकी पत्नी सावित्री देवर की जमीन मांग रहे है। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे सावित्री और धनीराम की पत्नी कुसुमा के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। तब फिर लोगों ने लाठी-डंडे छोड़ दीवारों की ओट लेकर एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। गांव में ही हुई तरह की घटना से लोग दहशत में आ गए। किसी की हिम्मत उन लोगों को बचाने की नहीं हो रही थी। लगभग आधा घंटे बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर रुक-रुक कर पथराव करते रहे। मारपीट और पथराव की इस घटना में कालीचरन और उनकी पत्नी सावित्री व दूसरे पक्ष की कुसुमा चोटिल हो गईं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed