{"_id":"59cbac604f1c1bbe538b4b9f","slug":"21506520160-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृभको श्याम फर्टिलाइजर के कर्मचारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृभको श्याम फर्टिलाइजर के कर्मचारी से लूट
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कालोनी के पीछे नहर रोड पर मंगलवार रात लुटेरों ने कृभको श्याम फर्टिलाइजर फैक्ट्री के कर्मचारी को लूट लिया। लुटेरे उनके पास से तीन हजार की नकदी और मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने घटना की सूचना पर रात में ही मौका मुआयना किया लेकिन लुटेरे नहीं मिले। मामले की तहरीर दी गई है।
कांशीराम कालोनी निवासी दिनेश सिंह मंगलवार रात लगभग नौ बजे साइकिल से नहर रोड से होकर जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए जा रहे थे। कालोनी से निकलकर जैसे ही वह नहर रोड पर पहुंचे, तभी उन्हें तीन बाइकों के साथ छह युवक खड़े हुए मिले। वह जैसे ही उन लोगों के पास से गुजरे, तभी युवकों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कनपटी से तमंचा सटा दिया। इसके बाद युवकों ने दिनेश के पास से तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद दिनेश ने घर पहुंचकर यूपी 100 डायल को सूचना की। कुछ ही देर में 100 डायल की गाड़ी और अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरे भाग चुके थे।