फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंगदारी में डीजल न देने पर मोबाइल टॉवर गार्ड को पीटा

रंगदारी में डीजल न देने पर मोबाइल टॉवर गार्ड को पीटा

Sun, 07 Apr 2019 01:25 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी में डीजल न देने पर मोबाइल टॉवर गार्ड को पीटा
शाहजहांपुर। रंगदारी में डीजल न देने पर दबंगों ने एक मोबाइल टॉवर पर धावा बोलकर गार्ड को जख्मी कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। इसमें गार्ड बाल-बाल मच गया। गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिंधौली में रेशम फार्म के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर सिंधौली का ही बृजेश यादव गार्ड की नौकरी करता है। बृजेश का आरोप है कि सिंधौली के ही अजय, ओमकार, राजीव, नीटू शुक्रवार शाम मोबाइल टॉवर पर आए। इनके हाथों में रायफल, रिवाल्वर थे। दबंगों ने उससे रंगदारी में डीजल देने के लिए कहा। इंकार करने पर उसे लाठी-डंडों से पीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। आरोप है कि दबंग पहले भी ऐसा कर चुके हैं। एसआई के साथ मारपीट मामले में भी नामजद हैं। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गार्ड का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed