{"_id":"5c5c2549bdec2211813737fb","slug":"201549542729-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर स्नान करने को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल पर स्नान करने को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। बृहस्पतिवार को नगर के पंथवारी धार्मिक स्थल पर स्नान करने को लेकर मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद पुजारी ने पुलिस को तहरीर दे दी। जानकारी पाकर दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और पंचायत के बाद समझौता हो गया।
चार दिन पूर्व नगर में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार को नगर के पंथवारी धार्मिक स्थल पर मृतक के परिवार की कुछ महिलाएं स्नान करने लगीं। इस पर पुजारी गांव रजमना निवासी हरिओम मिश्रा ने आपत्ति जताई। पुजारी ने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद धार्मिक स्थल पर स्नान करना नई परंपरा होगी और लोग धार्मिक स्थल पर ही स्नान करने लगेंगे। महिलाओं ने परिवार के लोगों को जानकारी दी तो तमाम लोग मौके पर आ पहुंचे और पुजारी से विवाद होने लगा। पुजारी की सूचना पर उनके पक्ष के भी कई लोग मौके पर आ पहुंचे। लोगों ने मामले को शांत कराया।
इसके बाद पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर गाली गलौज और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी थाने आ पहुंचे और वार्ता के बाद पुजारी कार्रवाई न करने पर सहमत हो गए। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामले का समाधान हो गया है।