{"_id":"5c24e498bdec2257191901bb","slug":"201545921688-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा(शाहजहांपुर)। युवती की मौत के मामले में पिता की ओर से दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती की पांच माह पूर्व ही शादी हुई थी और बुधवार को उसका शव घर में मिला था। ससुराल के लोग घर से गायब हैं।
जनपद खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव सैंजनिया निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री अनीता देवी की शादी 21 जून 18 को बंडा के गांव खखरा बुजुर्ग निवासी रामेश्वर दयाल के पुत्र सतीश के साथ की थी। सामर्थ के अनुसार दान दहेज भी दिया था। पुत्री के ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एलसीडी, जनरेटर की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। जानकारी पाकर उसने दामाद आदि को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी अनीता को परेशान किया जाता रहा।
बुधवार दोपहर बाद उसके फोन पर दामाद ने मिस काल की। कॉल बैक करने पर बताया कि अनीता की मौत हो गई है। वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो दामाद सहित पुत्री की ससुराल के सभी लोग गायब मिले। पुत्री का शव घर में बेड पर पड़ा मिला। उसकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या की गई है। श्रीकृष्ण की तहरीर पर दामाद सतीश, दामाद के पिता रामेश्वर, जेठ अवधेश, जेठानी अंजू, देवर अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।