{"_id":"5bf84297bdec224167138f8f","slug":"201542996631-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालीजन एक व्यक्ति से भी संबंध बनाने का दबाव बनाने रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 29 दिसंबर 2014 को जलालाबाद के मोहल्ला गौसनगर बारहपत्थर निवासी मो. आरिफ के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ससुराल वाले और दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे पति मो. आरिफ, सास किश्वरी, ससुर उल्फतदीन, देवर मो.आरिफ, ननद शब्बो, यासमीन प्रताड़ित करने लगीं। पीड़िता ने बताया कि 26 जून 2015 को उसने बेटी को जन्म दिया तो वह लोग उसे और भी प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि बच्ची के जन्म के तीन माह बाद उसे बिना बच्ची के शाहजहांपुर रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ गए। उसने मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे अज्ञात व्यक्ति से संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। ससुराल वालों को उसके परिजनों ने कई बार समझाया भी लेकिन ससुरालीजन दहेज की मांग पूरी हुए बिना रखने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।