फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर टंकी पर चढ़ी मां-बेटी

किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर टंकी पर चढ़ी मां-बेटी

Thu, 04 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर टंकी पर चढ़ी मां-बेटी
कलान (शाहजहांपुर)। अपहृत किशोरी की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां-बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। करीब तीन घंटे बाद बमुश्किल दोनों को टंकी से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक महिला अपनी बेटी को लेकर पाइप सेंटर कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और मांग करने लगी कि जब तक उसकी बेटी को पुलिस बरामद नहीं करती है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वह नीचे नहीं उतरेगी और टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष स्वामीनाथ व मिर्जापुर थानाध्यक्ष बृजकिशोर ने किशोरी के पिता व उसके भाई को आश्वासन दिया कि किशोरी को तीन दिन में बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री तांत्रिक राशिद हकीम के यहां 5000 रुपयेे प्रति माह के वेतन पर काम करती थी। बेटी को राशिद हकीम पुत्र इश्ताक निवासी चमनपुर सहसवान बदायूं 23 अगस्त को अल्हागंज में कैंप लगवाने के बहाने से ले गया, पुत्रीे ने कैंप में जाने से मना किया था। इसके बाद भी उसकी पुत्री को राशिद हकीम के मामा जमील अख्तर, सगीर उर्फ सिपाही ने बहला-फुसलाकर साथ में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने तहरीर के आधार पर राशिद हकीम, सगीर अख्तर उर्फ सिपाही, महफूज, इबादत उर्फ सानू , अख्तर, चांद बेगम पत्नी इश्ताक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जमील अख्तर, सगीर अख्तर को जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed