{"_id":"5b6f2e694f1c1bf2258b4728","slug":"201534013033-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले जेल भेजे
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों को बेचने वाले जेल भेजे गए
निशानदेही पर किशोरी समेत तीन लड़कियां मिलीं
पीड़िताएं बोलीं, बहला-फुसला कर लाए और बेच दिया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लड़कियों को बहला-फुसला कर लाने के बाद उनकी खरीद-फरोख्त करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इनकी निशानदेही पर एक नाबालिग समेत तीन लड़कियां भी पकड़ी गईं। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मानव तस्करी मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रशंसा की है।
एसओ कलान इंद्रजीत भदौरिया शुक्रवार रात गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि कस्बे के एक घर में कुछ लड़कियों को रखा गया है। इनको बेचने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से दो पुरुष एक महिला और बेचने के लिए लाई गईं दो लड़कियां मिलीं। पूछताछ में एक लड़की ने बताया कि पांच-छह दिन पहले वह घर से नाराज होकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन आ गई थी। यहां से धर्मशीला देवी नाम की महिला उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले आई। आरोपियों ने भी लड़कियों की खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार की। बताया कि करीब दो महीने पहले गाजियाबाद से एक लड़की लाए थे। उसे जहानाबाद खमरिया गांव के वीरेंद्र कश्यप पुत्र राजेश कश्यप को अच्छी कीमत पर बेचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इस लड़की को भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी सुरेश पुत्र श्याम लाल, गजेंद्र पुत्र राम निवास, वीरेंद्र कश्यप पुत्र राजेश कश्यप, धर्मशीला देवी पत्नी रामवीर को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया। यहां से चारो को जेल भेज दिया गया। बरामद लड़कियां सोनभद्र, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी की हैं।