फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दंपति के साथ हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

दंपति के साथ हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 03 Jun 2018 06:03 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
दंपति के साथ हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार
दंपति के साथ हुई लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

तमंचा, कारतूस और लूटी गई बाइक, नकदी, पर्स बरामद
साइकिल में टंगे पचास हजार रुपये से भरा थैला चोरी करने की वारदात भी कबूली
फोटो-04
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक जून को दंपति के साथ हुई लूट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर तीसरे दिन वारदात का खुलासा कर दिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तमंचा, चाकू, लूटी गई बाइक,नकदी, मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को लुटेरों के एक साथी की तलाश है। लुटेरों ने एक और वारदात को कबूल किया है।

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि मिर्जापुर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश त्रिवेदी को शनिवार रात 11:20 बजे गश्त के दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि तीन बदमाश एक सफेद बाइक पर सवार कर गांव सोनेक की तरफ से हाईवे की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बरेली के थाना सुभाषनगर के अंगूरी टांडा निवासी राशिद, मिर्जापुर के गांव कुनिया शाह नजीरपुर निवासी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी थाना परौर के कुडरी आश्रम निवासी शोएब भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से एक बाइक व तलाशी के दौरान मिला तमंचा, चाकू और एक जून को फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगलाहुसा निवासी नन्ही बिटअओया और उनके पति प्रेमचंद्र के पास से लूटा गया पर्स, पांच हजार की नकदी, एक टच स्क्रीन वाला मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने नन्हीं बिटिया और प्रेमचंद्र के साथ की गई घटना कबूल कर ली। इसके अलावा 20 मार्च को गांव गुटेटी उत्तर निवासी बभूती के साइकिल पर टंगे थैले से पचास हजार की चोरी की वारदात का भी इकबाल किया है। एसपी ने बताया कि लुटेरों के कब्जे से मिली बाइक भी लूटी हुई है। इसकी रिपोर्ट फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed