फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक की मौत के मामले में हत्यय की रिपोर्ट दर्ज

युवक की मौत के मामले में हत्यय की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Jan 2018 07:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में हत्यय की रिपोर्ट दर्ज
युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

25 दिसंबर की रात हो गई थी संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)।
यहां के तिकुनियां चौराहा स्थित आवास में 26 दिसंबर की सुबह मृत पाए गए धीरज सिंह की मौत के मामले में उसके पिता की ओर से पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला कोट निवासी मित्रानंद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र धीरज सिंह ने परिवार के लोगों की मर्जी के बिना डेढ़ वर्ष पहले विवाहित नीतू से प्रेम विवाह कर लिया था। धीरज ने अपनी पत्नी के नाम तिकुनियां पर एक प्लाट खरीदा था। कुछ दिन पूर्व धीरज की पत्नी ने धीरज और परिवार के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। धीरज ददरौल में तैनात और पूर्व में खुटार में ररह चुके स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संजय वर्मा के घर आने पर एतराज करता था।
विज्ञापन

आरोप है कि 25 दिसंबर की रात धीरज की पत्नी नीतू, गांव नरौठा रामपुर निवासी नीतू का भाई भूपेंद्र सिंह, नीतू की बहन रीतू देवी, नीतू की मां, ददरौल के सरकारी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी संजय वर्मा और खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी बाबूराम मिस्त्री ने मिलकर धीरज की हत्या कर दी। 26 दिसंबर को जानकारी पाकर उनके भाई कृष्णानंद सिंह राठौर ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। मित्रानंद की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed