फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कार की टक्कर से दो व्यापारी गंभीर घायल

कार की टक्कर से दो व्यापारी गंभीर घायल

Wed, 07 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से दो व्यापारी गंभीर घायल
खुटार (शाहजहांपुर)। मंगलवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो व्यापारी गंभीर घायल हो गए। घायल काफी देर तक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए तड़पते रहे। बाद में उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बरेली के थाना किला के गांव रौठा निवासी राजीव कुमार आर्टिफिशियल गहने बेचने का काम करता है। मंगलवार को वह अपने साथी गांव के ही अलबेल सिंह के साथ बाइक से गहने लेकर पूरनपुर गया था। रात लगभग साढ़े आठ बजे खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव कुइयां के पास एक कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी और उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में काफी देर तक कोई डॉक्टर नहीं मिलने पर घायल पुलिस वाहन में ही पड़े तड़पते रहे। इसके बाद फार्मासिस्ट ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजीव के बैग में गहने देखकर कुछ लोगों ने बैग को गायब करने का प्रयास भी किया, लेकिन एसओ इंद्रकुमार ने बैग और राजीव के पास से मिले 21 हजार रुपये थाने में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed