फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के आवास से चोरी

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के आवास से चोरी

Thu, 25 Apr 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के आवास से चोरी
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारी के आवास का कुंडा तोड़कर चोर नकदी समेत एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय वह अपने पैत्रक घर पीलीभीत गई हुईं थी। बुधवार सुबह लौटने पर जानकारी हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक नूरूल सबा 20 अप्रैल को शाम पांच बजे ड्यूटी समाप्त करके अपने घर पीलीभीत चली गई। अस्पताल परिसर में सरकारी आवास में ताला लगा दिया था। बुधवार सुबह आवास पर लौटी तो देखा कि आवास का कुंडा टूटा था। आवास से एलईडी, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, इंडक्शन चूल्हा, डिनर सेट, सोने के झुमके, नाक का फूल, सोने की अंगूठी, आठ हजार नकद आदि सामान गायब था। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed