फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डाउन लाइन पर प्वाइंट फेल, कई ट्रेनें प्रभावित

डाउन लाइन पर प्वाइंट फेल, कई ट्रेनें प्रभावित

Sun, 21 Apr 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
डाउन लाइन पर प्वाइंट फेल, कई ट्रेनें प्रभावित
रोजा (शाहजहांपुर)। रेल ट्रैक प्वाइंट फेल होने की वजह से शनिवार को डाउन लाइन की आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। शनिवार दोपहर अटसलिया क्रॉसिंग के पास प्वाइंट नंबर 272 ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में ट्रैक पर संचालन करीब दो घंटे के लिए ठप हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर शाहजहांपुर से चलने के बाद गुवाहटी एक्सप्रेस रोजा जंक्शन पहुंची थी। यहां से ट्रेन हरदोई के लिए चली। इससे पहले पॉवर केबिन को पता लगा कि अटसलिया क्रॉसिंग के पास ट्रैक प्वाइंट नंबर 272 काम नहीं कर रहा। ऐसे में गुवाहटी एक्सप्रेस को अटसलिया क्रॉसिंग पर ही रोक दिया गया। पीछे आ रही कोलकाता एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके पीछे आ रहीं ट्रेन भी प्रभावित हुईं। करीब दो घंटे के बाद प्वाइंट दुरुस्त कर डाउन लाइन पर संचालन बहाल किया जा सका।
विज्ञापन


साढ़े पांच घंटे देरी से आई जननायक एक्सप्रेस
अप लाइन पर मेगा ब्लॉक की वजह से शनिवार को अप जननायक एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से रही। शाहजहांपुर पहुंचने से पहले ट्रेन को महोली, जंगबहादुरगंज और उचौलिया में रोका गया। जननायक एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचने का समय दोपहर एक बजे है। शनिवार को यह ट्रेन शाम 5:40 बजे शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा में लाइन ब्लॉक, रोकनी पड़ी मोरध्वज एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर लाइन ब्लॉक होने की वजह से शनिवार को सुपरफास्ट मोरध्वज एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर अनावश्यक ठहराव देना पड़ा। दरअसल, रोजा जंक्शन पर लाइन नंबर एक पर लांगहाल मालगाड़ी को स्टॉपेज दिया गया था। लाइन नंबर दो पर भी मालगाड़ी खड़ी थी। ऐसे में मोरध्वज एक्सप्रेस को लाइन क्लियर नहीं मिल सका। नान स्टाप सुपरफास्ट मोरध्वज एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट शाहजहांपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा।


पत्थर लगने से महिला रेल यात्री जख्मी
रोजा। कोलकाता एक्सप्रेस में जालंधर से बिहार के मोतिहार के लिए यात्रा कर रही उर्मिला देवी नाम की महिला शनिवार को पत्थर लगने से घायल हो गई। पत्थर महिला के सिर में लगा। कुछ लोगों का कहना है कि प्लेटफार्म पर दो वेंडर के बीच झगड़ा हो गया था। इस पर एक वेंडर ने दूसरे वेंडर को पत्थर फेक कर मारा। उर्मिला देवी कोच में खिड़की की साइड बैठी थीं। पत्थर वेंडर को न लगकर उर्मिला के सिर में जा लगा। इससे वह मामूली जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed