{"_id":"5c9fb4b0bdec22146f5158e2","slug":"191553970352-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में लेबर रूम के बाहर सिपाही से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल में लेबर रूम के बाहर सिपाही से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को लेबर रूम के बाहर भीड़ को हटाने पहुंचे एक सिपाही से मारपीट कर दी गई। इससे यहां हंगामा की स्थिति बन गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच अस्पताल चौकी पर बैठकर लिखित समझौता हो गया। किसी की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
जिला महिला अस्पताल में शनिवार दोपहर के समय एक नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिवार वाले लेबर रूम के बाहर रो-रो कर हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना पर जिला अस्पताल चौकी का सिपाही बिलाल वहां पहुंचा। वह लेबर रूम में बाहर लगी भीड़ को हटाने लगा। लेबर रूम में नवादा इंदेपुर के अमित की पत्नी को भी प्रसव होना था। अमित भी यहां बाहर खड़ा था। इस पर सिपाही और अमित के बीच मारपीट हो गई। सिपाही से मारपीट की सूचना पर और भी फोर्स आ गई। दोनों पक्ष अस्पताल चौकी पहुंचे। यहां दोनों के बीच लिखित समझौता हो गया। चौकी प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। लिखित समझौता हो गया है। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। दोनों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई थी।