{"_id":"5c9fb4acbdec221429019c71","slug":"191553970348-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव अशरफपुर की कटरी में शुक्रवार शाम पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मौके से दो बने व एक अधबना तमंचा और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
जलालाबाद सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि अशरफपुर निवासी गिरफ्तार जयराम रामगंगा नदी के किनारे कटरी में अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहा था, इसकी सूचना मिलने पर अल्हागंज पुलिस ने शुक्रवार शाम छापा मारकर मौके से दो बने हुए तमंचे 315 बोर व एक अधबना 315 का तमंचा, एक कारतूस खोखा बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि मौके से तमंचा बनाने के करीब 28 उपकरण भी बरामद हुए हैं। इस ऑपरेशन में एसओ अजय कुमार यादव, दरोगा राजेश कुमार, सिपाही शिवनारायण सिंह, सुमित कुमार, दीपेंद्र कुमार, शाहनवाज आलम, विकास चौधरी, अभिषेक, यतनवीर सिंह शामिल रहे। गिरफ्तार जयराम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो