फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वृद्ध को मरणासन्न कर तालाब के किनारे फेंका

वृद्ध को मरणासन्न कर तालाब के किनारे फेंका

Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध को मरणासन्न कर तालाब के किनारे फेंका
पुवायां (शाहजहांपुर)। चार लोगों ने एक वृद्ध को पीटकर गंभीर घायल कर दिया और मृत समझकर तालाब के किनारे छोड़कर चले गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव अगौना बुजुर्ग निवासी श्यामू सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता प्रहलाद सिंह 25 फरवरी को लापता हो गए थे। देर रात तक उनकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका। रात लगभग दस बजे वह कई लोगों के साथ पिता की तलाश में गांव से एक किमी दूर तालाब के पास पहुंचा तो वहां उसके पिता बेहोशी की हालत में पड़े मिले। होश में आने पर पिता ने बताया कि चार अज्ञात लोगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी और मृत समझकर भाग गए। इसके बाद प्रहलाद सिंह फिर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

उनको पुवायां सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्रहलाद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता को भर्ती कराने के बाद श्यामू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। श्यामू के अनुसार उसके पिता की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed