फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोजा में दो स्थानों से लाखों की चोरी

रोजा में दो स्थानों से लाखों की चोरी

Sun, 03 Feb 2019 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
रोजा में दो स्थानों से लाखों की चोरी
रोजा में दो स्थानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

रोजा (शाहजहांपुर)। चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नकदी समेत लाखों के जेवर आदि सामान चोरी कर लिए। चोरों ने मकान और दुकान को निशाना बनाया। मामले की जानकारी सुबह हुई। दोनों ही मामलों की तहरीर दे दी गई है।
गांव कंजा निवासी राजकुमार मिश्रा मकान में ताला डालकर अपने ताऊ अवधेश की बेटी की शादी में शामिल होने शुक्रवार रात चौक कोतवाली के मोहल्ला मतानी गए थे। रात में किसी समय चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से 50 हजार की नकदी, एक हार, मंगलसूत्र, एक अंगूठी, दस कीमती साड़ियां, एक जोड़ी झुमकी आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। वहीं गांव बनतारा में चोरों ने रिंकू तिवारी के परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया और यहां से 15 हजार रुपये की नकदी व 20 हजार रुपये कीमत का परचून का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी सुबह हुई। दोनों ही मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी डीसी शर्मा ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


किसान से 50 हजार की लूट
रोजा (शाहजहांपुर)। सिमरई और रझौआ गांव के बीच शनिवार दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो लोगों ने एक किसान से 50 हजार रुपये लूट लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव टोनी निवासी 45 वर्षीय रामकिशन ने शनिवार दोपहर बनतारा स्थित स्टेट बैंक शाखा से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे। साइकिल से वह गांव की ओर जा रहे थे। दोपहर लगभग 1:30 बजे सिमरई और रझौआ गांव के बीच वह पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आ गए और उन्हें रोक लिया। वह कुछ कहते इतने में बाइक सवार एक युवक ने रुपयों से भरा थैला साइकिल से उतार लिया और भाग गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी डीसी शर्मा ने बताया कि मामला ठगी का लग रहा है, अभी जांच की जा रही है। ब्यूरो
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed