फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गन्ना सर्वे में धांधली, छह किसानों, तीन सर्वे कर्मियों पर रिपोर्ट

गन्ना सर्वे में धांधली, छह किसानों, तीन सर्वे कर्मियों पर रिपोर्ट

Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गन्ना सर्वे में धांधली, छह किसानों, तीन सर्वे कर्मियों पर रिपोर्ट
गन्ना सर्वे में धांधली, छह किसानों, तीन सर्वे कर्मियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

जांच में सामने आए दो हजार से ज्यादा फर्जीवाड़ा करन वाले किसान
कम रकबा होने के बावजूद ज्यादा रकबा दिखाकर की थी धांधली
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गन्ना क्षेत्रफल में सर्वे कर्मियों के साथ सांठ-गांठ कर धांधली करने वाले छह किसानों और तीन सर्वे कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिले भर में दो हजार से ज्यादा ऐसे किसान चिंह्ति किए गए हैं जिन्होंने कम रकबा में गन्ना बुबाई की थी। सर्वे कर्मी से सांठगांठ कर सर्वे में ज्यादा रकबा दिखाया और बाद में माफिया से मिलकर मिलों को गन्ना की सप्लाई की।

जिले में गन्ना पेराई सीजन के दौरान माफिया और बिचौलियों का राज रहता है। हालांकि, चीनी मिलें किसानों को गन्ना पर्ची जारी करने के लिए कलेंडर की व्यवस्था करती हैं। इसके लिए मिल अपने-अपने क्षेत्रों में पहले से सर्वे कराती हैं कि किस किसान के पास कितना गन्ना है। उसी के अनुसार पर्चियां जारी की जाती हैं। जिले में गन्ना सर्वे में ही बड़ा खेल हो रहा है। एसडीएम सदर की जांच में इसका खुलासा हुआ है। गांव सेहरामऊ दक्षिणी के किसान भुवनेश पाल के पास कुल कृषि भूमि 1.720 हेक्टेयर है, लेकिन उसने पेराई सत्र 2017-18 में सर्वे कर्मी से सांठगांठ कर 4.762 हेक्टेयर में गन्ना की फसल होना दर्शाया और मिल को 3879 क्विंतल गन्ना की सप्लाई की। इसी तरह सिउरा के शिवसरन, कुमुदलता देवी पत्नी जगसरन, अर्षिता पुत्री जगसरन महमदपुर की शैल कुमारी पत्नी सुरेंद्र मिश्रा और शेरपुर सरसवां के रामचंद्र ने भी सर्वे कर्मी से मिलकर धांधली की। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धांधली में शामिल चीनी मिल के सर्वे कर्मी महेश सक्सेना, संतोष सिंह और आशीष कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि जिले में दो हजार से ज्यादा किसानों ने सर्वे कर्मी के साथ मिलकर धांधली की है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed