{"_id":"5bcb30cdbdec2269602c4844","slug":"191540042957-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के रहने वाले सीमेंट व्यापारी आनंद मिश्रा के बेटे अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव कुर्रिया कलां रोड स्थित उनके सीमेंट-बजरी के गोदाम में शनिवार सुबह पड़ा मिला। पास में ही तमंचा पड़े होने के कारण पुलिस इस मामले को आत्महत्या का बता रही थी, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह भ्रम दूर हो गया। पोस्टमार्टम में पाया गया कि गोली दूर से मारी गई है।
मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी आनंद मिश्रा का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक मिश्रा उर्फ सल्लू शुक्रवार रात मेला देखने शाहजहांपुर जाने की बात कहकर रात 8:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर रात 10 बजे फुफेरे भाई कनक ने कॉल की तो उसने बताया कि वह राजभोग ढाबा पर खाना खा रहा है। देर रात तक वह जब घर लौटकर नहीं आया, तब फिर परिवार के लोगों ने उसके फोन पर कॉल की, घंटी जाती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह करीब 8:30 बजे अभिषेक का बड़ा भाई पुष्पेंद्र दुकान खोलने गया तो उसने गोदाम खोलने के लिए चाभी लगाई लेकिन गोदाम नहीं खुला। इस पर उसने गोदाम की दीवार पर सीढ़ी लगाकर नौकर को गोदाम में भेजा तो अंदर खुले हिस्से में अभिषेक का शव पड़ा था। उसके बाएं कंधे के नीचे सीने के पास गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा था। गोली आर-पार हो गई थी।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा भी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लेकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।