फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अपहृत किशोरी की बरामदगी को किया प्रदर्शन

अपहृत किशोरी की बरामदगी को किया प्रदर्शन

Sat, 15 Jul 2017 08:34 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी की बरामदगी को किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। गत माह निगोही क्षेत्र के धुल्लिया गांव से अपहृत की गई दलित किशोरी को अब तक न तो बरामद किया गया और न ही तीनों आरोपी भाई गिरफ्तार किए गए। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किशोरी के घरवालों को साथ लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम कार्यालय जाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि एक गांव के एक व्यक्ति की अवयस्क बेटी का गांव के ही तीन सगे भाइयों ने गत 16 जून को अपहरण कर लिया था। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराईं गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अभी न तो किशोरी का सुराग लगने की जरूरत समझी और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी ही की गई।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि मामले की जांच कर रहे सीओ सदर ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे क्लीन चिट देकर छोड़ दिया। ज्ञापन में भी इसी तथ्य का हवाला देते हुए इस प्रकरण की विवेचना अन्य पुलिस अधिकारी से कराए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में अजय अग्निहोत्री, गौरव सिंह, सरोज गुप्ता, बृजेश प्रजापति, रवि मोहन मिश्रा, संतोष गुप्ता, राहुल राठौर, रवि प्रकाश गुप्ता, राहुल वाल्मीकि, शेखर राठौर, संतोष विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed