फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर दो घंटे लगाया जाम

एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर दो घंटे लगाया जाम

Sat, 18 May 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
एसपी ऑफिस के बाहर शव रखकर दो घंटे लगाया जाम
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गांव गढ़ा में दो बाइक की टक्कर के बाद अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में मृतक के परिवार और गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया। शुक्रवार को मृतक के परिवार और गांव के सैकड़ों लोग मुख्यालय पहुंचे। यहां एसपी ऑफिस के बाहर शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। निगोही पुलिस पर मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों के सामने करीब दो घंटे तक पुलिस असहाय नजर आई। विधायक मानवेंद्र सिंह और रोशन लाल वर्मा ने यहां पहुंच कर लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

मदनापुर के गांव कुनियां जमालपुर निवासी महेश (52) अपनी पत्नी सत्यरूपा के साथ सिंधौली गांव मिश्रीपुर अपनी रिश्तेदारी में गए थे। यहां ममेरी साली की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से बृहस्पतिवार सुबह वापस लौट रहे थे। तिलहर रोड निगोही के गांव गढ़ा के पास इनकी बाइक सामने से आ रही बुलेट बाइक से टकरा गई। बुलेट बाइक काबिल यादव चला रहा था। यहां से काबिल यादव अपने परिवार के लोगों के साथ महेश को अपने घर ले गया। वहां चारपाई में बांधकर महेश को बुरी तरह से पीटा। उसकी पत्नी सत्यरूपा को भी पीटा। सत्यरूपा पति को छोड़ने के लिए मिन्नतें करती रहीं, लेकिन दबंग नहीं माने। महेश की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यरूपा से जेवर, नकदी भी लूट ली। आरोप है कि निगोही पुलिस ने मनमानी तहरीर लिखवा कर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महेश का शव परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मामले में निगोही पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार और गांव के लोग शुक्रवार को महेश का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर मुख्यालय पहुंचे। यहां शव एसपी ऑफिस के सामने रोड पर रखने के बाद जाम लगा दिया। यह लोग मामला लूट और हत्या की धाराओं में दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ महेंद्र पाल सिंह ने समझाने की कोफी कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीण नहीं मानें। विधायक मानवेंद्र सिंह और रोशन लाल वर्मा भी पहुंच गए। कठोर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब 11:30 बजे शव हटाया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादा कागज पर अंगूठा लगवा थानेदार ने लिखाई मनमानी तहरीर
शाहजहांपुर। महेश की मौत के बाद परिवार और गांव के लोगों का गुस्सा ऐसे ही नहीं भड़का। जब पता लगा कि निगोही पुलिस ने मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए महेश की पत्नी सत्यरूपा से सादा कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इतना ही नहीं मारपीट और गैर इरादतन हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद महेश का अंतिम संस्कार करने के स्थान पर परिवार और गांव के लोग शव लेकर मुख्यालय पहुंच गए।
सत्यरूपा का कहना है कि यूपी 100 ने काबिल यादव के घर से उसके पति और उसे सीएचसी पहुंचाया था। यूपी 100 जब मौके पर पहुंची तो महेश चारपाई में बंधे हुए थे। दबंगों ने उससे 25 हजार रुपये नकदी के साथ जेवर भी लूट लिए। रिपोर्ट में लूट का कोई जिक्र ही नहीं है। इतना ही नहीं सत्यरूपा दबंगों के सामने पति को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही। गांव और परिवार के लोगों को जब पूरी घटना को दबंगों की निर्दयता के बारे में पता लगा तो गुस्सा भड़क गया। एसपी ऑफिस पर जाम के दौरान भी सत्यरूपा के आंसू नहीं थम रहे थे। महेश के बच्चों में सबसे बड़ी बेटी शिल्पी (20), बेटा सचिन (18), सौरभ (16), प्रभाकर (13), बेटी एकता (8) हैं। सभी बच्चे अभी अविवाहित हैं। एसओ निगोही दलवीर सिंह का कहना है कि सादे कागज पर अंगूठा लगवाने की बात गलत है।

जाम लगाया तो गिरफ्तार किए दो आरोपी
शाहजहांपुर। महेश का शव एसपी ऑफिस के सामने रखकर जाम लगाने के बाद पुलिस को किरकिरी होती दिखी। निगोही पुलिस पर भी आरोपों की झड़ी लग गई। ऐसे में पुलिस दबाव में आ गई। देर शाम नामजदों में पुलिस ने काबिल यादव के पिता यशपाल यादव और सत्यवीर नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीओ सदर करेंगे निगोही पुलिस पर आरोपों की जांच
शाहजहांपुर। सादे कागज पर अंगूठा लगवाने के बाद मनमाने ढंग से तहरीर लिखने और महेश की हत्या के मामले को मारपीट, गैर इरादतन हत्या में दर्ज करने के साथ रिपोर्ट में लूटपाट का कोई जिक्र नहीं है। मृतक के परिवारवालों ने निगोही एसओ पर तमाम आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को जाम और हंगामे के बाद निगोही पुलिस की भूमिका की जांच एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने सीओ सदर परमानंद पांडेय को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


मृतक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। रिपोर्ट में धाराएं तरमीम की जाएंगी। सीओ सदर की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed