फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने लूटे 40 हजार रुपये

जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने लूटे 40 हजार रुपये

Tue, 09 Apr 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने लूटे 40 हजार रुपये
खुटार (शाहजहांपुर)। हरिद्वार से वापस आ रहे खुटार के युवक से जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने बरेली में मारपीट कर 40 हजार रुपये, कपड़े, तीन मोबाइल लूट लिए। बस चालक युवक को गांव के पास छोड़कर चला गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुटार के गांव कढ़इया निवासी नेक सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रघुवीर हरिद्वार के किसी कारखाने में काम करता है। रविवार को वह हरिद्वार से घर आ रहा था। उसके पास नौकरी कर मिले 40 हजार रुपये, तीन मोबाइल, कीमती कपड़े आदि भी थे। रात लगभग एक बजे वह बरेली में सैटेलाइट बस स्टैंड पर उतरा और शाहजहांपुर केे लिए बस का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद वह लघुशंका के लिए बस स्टैंड के दूसरी ओर गया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरिया कोई नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये, मोबाइल, कपड़े आदि लूट लिए। उसे किसी ने पलिया जाने वाली बस में बिठा दिया। बस चालक उसे गांव के पास उतारकर चला गया। सुबह गांव के लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देख परिवार के लोगों को बताया तो लोग मौके पर पहुंचे और युवक को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। सोमवार दोपहर बाद रघुवीर को होश आ गया है, लेकिन उसकी हालत अभी ठीक नहीं है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed