फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंडा में पुलिस से भिड़ गए दबंग, दरोगा से हाथापाई

बंडा में पुलिस से भिड़ गए दबंग, दरोगा से हाथापाई

Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
बंडा में पुलिस से भिड़ गए दबंग, दरोगा से हाथापाई
बंडा (शाहजहांपुर)। खेत से गन्ने की फसल कटने से बचाने के लिए महिला शनिवार सुबह से थाने में बैठी रही, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। एसपी की फटकार के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो गन्ना काटने वालों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। चर्चा है कि दबंगों ने दो सिपाहियों की राइफ़लें छीन लीं और दरोगा से हाथापाई कर दी। पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव भांभी के लखविंदर सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। 25 मार्च 18 को खेत की जुताई के समय दोनों पक्षों में विवाद हो गया था और जमकर मारपीट, फायरिंग आदि की गई थी। लखविंदर सिंह पर तलवार से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया गया था। लखविंदर की पत्नी सुखविंदर कौर की तरफ से मामले में धारा 323, 324, 504 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में मेडिकल के आधार पर धारा 308, 325 लगाई गई थी। दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद लखविंदर सिंह ने खेत में गन्ना बोया था।
विज्ञापन

गन्ना तैयार होने पर लखविंदर ने फसल काटने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने गन्ना नहीं काटने दिया। लखविंदर की पत्नी सुखविंदर कौर ने बताया कि वह काफी समय से गन्ना कटवाने के लिए भागदौड़ कर रही थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। शनिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने फसल काटना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर वह थाने पहुंची और गन्ना कटवाने से रुकवाने की गुहार की, लेकिन पुलिस उसे दिन भर थाने में बिठाए रही और कोई कार्रवाई नहीं की। शाम को दूसरे पक्ष के लोगों के गन्ना भरकर ले जाने की जानकारी पर सुखविंदर कौर ने मामले की सूचना एसपी को दी, जिस पर एसपी ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई महेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और गन्ना काटने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया। बताया जाता है कि इस बीच आरोपी के परिवार के लोगों ने महिलाओं सहित पुलिस पर हमला कर दिया। दरोगा से हाथापाई करते हुए दो सिपाहियों से राइफलें भी छीन ली गईं। सूचना पाकर थाने से तीन वाहनों में फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपी के घर पर दबिश देकर राइफलें बरामद कर लीं। इस दौरान परिवार के लोग मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग विवादित खेत से गन्ने की फसल काट रहे थे। मौके पर जाकर पकड़ा गया तो आरोपी के परिवार के लोग आकर पुलिस से धक्का मुक्की करने लगे। महिलाएं पकड़े गए आरोपी को छुड़ा ले गईं। राइफल छीनने की बात निराधार है।

मंत्री के निर्देश पर भी पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
गांव भांभी के लखविंदर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने 26 दिसंबर 18 को एसडीएम को पत्र देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर गन्ने की फसल काटने की तैयारी करने का आरोप लगाया था। इस पर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बंडा पुलिस को मामले की जांच कर निस्तारण कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद सुखविंदर कौर ने 11 फरवरी को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बाद भी मामला जस का तस रहा।

पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई
गन्ना काटने वालों के परिवार की एक महिला ने बताया पुलिस लखविंदर सिंह के पक्ष में हैं और उनकी जमीन पर बोया गन्ना भी काटने नहीं दे रही है। मात्र 29 डिस्मिल जमीन पर विवाद है, लेकिन तमाम बार शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। शनिवार को अपनी जमीन से गन्ना काटने गए उनके परिवार के लोगों को पुलिस ने जमकर पीटा और थाने ले जाने का प्रयास किया। उनके पक्ष के किसी व्यक्ति ने पुलिस से मारपीट और राइफल छीनने जैसी घटना नहीं की है। पुरुष सदस्य पुलिस के उत्पीड़न के कारण घर से चले गए हैं।


गांव भांभी में खेत को लेकर दो पक्षों मे विवाद चल रहा था। एक पक्ष गन्ना काट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गन्ने को काटे जाने से रोक दिया है। कोई विवाद नहीं हुआ है।
धनंजय सिंह, थाना प्रभारी बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed