फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति सहित दस लोगों के खिलाप दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

पति सहित दस लोगों के खिलाप दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पति सहित दस लोगों के खिलाप दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
दहेज में पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मायके में छोड़ कर दूसरी युवती से शादी कर ली। जानकारी मिलने पर पहली पत्नी ने पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव जिग्नेरा निवासी मुरली ने अपनी पुत्री पुष्पा देवी की शादी पांच वर्ष पहले मानसिंह निवासी थाना मदनापुर के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर की थी शादी के एक साल बाद ससुराली जन दहेज में पचास हजार रुपया व एक मोटर साइकिल की मांग करने लगे और आए दिन पति मानसिंह, ससुर मुंशीलाल, सास विटोली देवी, जेठ रामनिवास, जेठानी रामदेवी, जेठ रामसिंह जेठानी नेका देवी, ननद ऊषा व सुनीता और जगदीश आदि ससुराली जन मारपीट करने लगे जिसकी सूचना पुष्पा ने अपने मायके वालों को दी। मायके पक्ष ने बाइक खरीदकर दे दी लेकिन 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं कर सके इस कारण पति उसे करीब एक साल पहले मायके छोड़ गया। आरोप है कि 15 अक्तूबर को मानसिंह ने रेनू देवी पुत्री प्रकाश निवासी ग्राम कबरा थाना कटरा के साथ दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed