{"_id":"5b955d66867a557ff265d8e0","slug":"181536515430-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पुलिस का कांशीराम कॉलोनी में छापा, किशोरी और अधेड़ कब्जे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर पुलिस का कांशीराम कॉलोनी में छापा, किशोरी और अधेड़ कब्जे में
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर पुलिस का कांशीराम कॉलोनी में छापा, किशोरी और अधेड़ कब्जे में
एक सप्ताह से कॉलोनी के एक आवास में बंधक बनाकर रखी गई थी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी में गोरखपुर पुलिस ने छापा मारकर अपहरण कर लाई गई युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को साथ ले गई। अहम बात यह है कि किशोरी एक सप्ताह तक बंधक बनाकर यहां रखी गई और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार रात गोरखपुर पुलिस ने ब्लॉक 41 की चौथी मंजिल के एक आवास में छापा मारा। यहां एक किशोरी व एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पकड़ लिया। किशोरी के संबंध में गोरखपुर के एक थाने में अपहरण का अभियोग पंजीकृत है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती का अपहरण कर ले आया था। कई संभावित ठिकानों पर तलाश की गई पर सुराग नहीं लगा। सर्विलांस के जरिए पता चला तो यहाँ दबिश दी गई। पुलिस दोनों को अपने साथ गोरखपुर ले गई। आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि घर से केवल आरोपी ही बाहर निकलता था। जबकि किशोरी कमरे में बंद रहती थी। जब आरोपी घर के बाहर निकलता था तो ताला डाल जाता था।