Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Moving car turns into a fireball in Nandpur; tourists safe

Una News: नंदपुर में चलती कार बनी आग का गोला, पर्यटक सुरक्षित

Mon, 02 Nov 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Moving car turns into a fireball in Nandpur; tourists safe
बोनट से धुआं निकलते ही कार से बाहर निकले दिल्ली निवासी तीनों युवक
विज्ञापन

बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस लौटते समय हुआ हादसा
देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को लिया चपेट में, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर/बड़ूही (ऊना)। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर में शनिवार देर रात चलती कार अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 31 अक्तूबर और एक नवंबर की मध्यरात्रि की है। कार नंबर सीएच 01-बीआर-5847 में अनीश कुमार, अंशुल मित्तल और चंद्र चोपड़ा निवासी तिलक नगर नई दिल्ली श्री बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने आए थे। शनिवार रात को तीनों अपनी सियाज कार में सवार होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे जब वे नंदपुर पहुंचे, तो चालक ने कार के बोनट से धुंआ निकलता हुआ देखा।
विज्ञापन

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और कार में सवार तीनों लोग बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ी को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कार में आग लगने की घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भी काफी भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि तीनों युवक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने से कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं और घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार पूरी तरह जल चुकी है। कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed