{"_id":"698b753ced2a908f870a09cc","slug":"change-your-appearance-or-your-location-ai-will-find-the-criminal-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145797-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हुलिया बदलें या ठिकाना, अपराधी को खोजेगा एआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हुलिया बदलें या ठिकाना, अपराधी को खोजेगा एआई
विज्ञापन
-अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही पुलिस
- यक्ष ऐप पर अपडेट किया जा रहा अपराधियों का डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। यक्ष ऐप एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिये जिले में पुलिस अपराधियों की तलाश करेगी। यक्ष ऐप पर अपराधियों का डाटा अपडेट किया जा रहा है। जो देश के किसी कोने में छिपे अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में सक्षम है, जिससे उनके बारे में जानकारी आसान होगी। गैंगस्टर, गोतस्कर सभी अपराधियों का रिकाॅर्ड पुलिस खंगाल रही है।
यक्ष ऐप प्रणाली के लिए जिले में एक फरवरी से पुलिस कर्मियों द्वारा डाटा के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यक्ष ऐप की बड़ी विशेषता इसकी एआई आधारित पहचान प्रणाली है। इसमें उन्नत फेशियल और वाॅयस रिकग्निशना तकनीक का उपयोग किया गया है। यदि कोई अपराधी अपना हुलिया बदलकर फर्जी नाम से रह रहा है, तो पुलिस उसकी फोटो लेकर ऐप से उसका पुराना आपराधिक रिकऑर्ड जांचा जा सकता है।
इस ऐप में अपराधियों का विस्तृत डेटा बेस तैयार किया गया है। एक क्लिक पर अपराधी का नाम, पता, गैंग कनेक्शन, पूर्व अपराध व वर्तमान लोकेशन की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। इससे अपराधियों की निगरानी पहले से कहीं अधिक आसान व प्रभावी हो गई है। बीट सिपाही सीधे अपराधी के घर जाकर यक्ष ऐप से उसका भौतिक सत्यापन करेंगे। सिपाही द्वारा अपडेट की गई जानकारी सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के स्मार्ट डैश बोर्ड पर रिफ्लेक्ट होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एप्लीकेशन के पांच प्रमुख मॉड्यूल
- अपराधी प्रोफाइलिंग मॉड्यूल
- फिंगरप्रिंट व बायोमेट्रिक इंटीग्रेशन
- रियल टाइम डेटा एक्सेस (फील्ड वाहनों का पंजीकरण, पुराने वारंट, गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी)
- हॉट स्पॉट मैपिंग और एनालिटिक्स
- इंटर एजेंसी डेटा शेयरिंग ( विभिन्न राज्यों व एजेंसियों से समन्वय )
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यक्ष ऐप से बीट पुलिसिंग ऑनलाइन हो जाएगी। इससे पुलिस यदि किसी अपराधी का सत्यापन करती है तो वह उसके घर जाकर जियो टैगिंग करेगी। यह सूचना ऊपर तक जाएगी। अगर किसी ने नही की है तो उसके आसपास कितने कैमरे हैं उसकी जानकारी भी मिलेगी। इससे जांच में पुलिस को काफी मदद मिलेगा।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी