फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कंप्यूटर सेंटर संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप

कंप्यूटर सेंटर संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 27 May 2018 07:39 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर संचालक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप
फोटो-24, सदर कोतवाली में जालसाजी की जानकारी देती छात्राएं
विज्ञापन

फोटो-25,कंप्यूटर सेंटर संचालक से मामले में पूछताछ करते एसएसआई

कंप्यूटर सेंटर संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप
तय समय में नौकरी नहीं मिलने पर भड़की छात्राएं, किया हंगामा
सदर कोतवाली पहुंचकर संचालक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
स्मार्ट वैल्यू एपीएलएल के नाम से कंप्यूटर कोचिंग सेंटर चलाने वाले संचालक पर कुछ छात्राओं ने जालसाजी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सदर कोतवाली में किए जाने पर पुलिस ने सेंटर संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सदर बाजार कोतवाली शिकायत करने पहुंची छात्राओं ने बताया कि उन्हें बताया गया कि कंप्यूटर सिखाया जाएगा। इसी बात के संचालक ने अलग-अलग हिसाब से छात्राओं से रुपये ले लिए। कोचिंग में आने के बाद छात्राओं को कंप्यूटर कोचिंग कराने के बजाय उन्हें बताया गया कि अपने नीचे तीन और लड़कियों को जोड़कर एक बिजनेस चेन तैयार करो, ऐसा करने पर उन्हें कमीशन के तौर पर 1500 रुपये मिलेंगे। इसी उन्हें तमाम तरह के प्रोडक्ट घर-धर जाकर बेचने के लिए पकड़ा दिए। चार माह की ट्रेनिंग सेंटर के बाद सर्विस दिलाने का वादा किया था लेकिन छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सर्विस नहीं मिली और न ही प्रोडक्ट बेचे जाने पर काम के हिसाब से रुपये ही मिले। आर्थिक शोषण का शिकार हुईं इन छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया और यह सभी सदर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने सेंटर संचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

---------
इन छात्राओं को बनाया जालसाजी का शिकार
शहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी निशा से 5500 रुपये, तिलहर के गांव भुड़ेली निवासी नीरज कुमारी, कांट के गांव सिकंदरपुर खुर्द निवासी सूरजा, सीहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मिरगापुर निवासी नीरज देवी से 17-17 हजार, तिलहर के मुस्तफाबाद निवासी प्रीती देवी से पांच हजार, मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बंगशान निवासी शिबा बी से 15 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सेंटर संचालक ने आरोपों पर दी सफाई
बिहार के जिला नालंदा के थाना चंडी के गांव विशुनपुर निवासी सेंटर संचालक आरोपी संतोष कुमार ने बताया कि वह चार वर्ष से लोधीपुर में रह रहा है। उसने सेंटर पुलिस लाइन गेट नंबर एक के पास खोल रखा है। सेंटर की मुख्य कर्ताधर्ता निर्मला मेम हैं, वह दिल्ली स्थित हेड ऑफिस में बैठती हैं। उसे प्रति स्टूडेेंट के हिसाब से पांच सौ रुपये कमीशन मिलता है। जिन छात्राओं ने रुपये जमा किए हैं, उन्होंने शपथ पत्र के साथ स्वेच्छा से रुपये दिए हैं। सेंटर से बगावत करने वाले कुछ लोगों ने इन छात्राओं को भड़का दिया और वह इन छात्राओं को नई कंपनी से जोड़ना चाहते हैं।
---------
इस मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है, मामले की पूरी तरह से तस्दीक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामनरेश यादव, एसएसआई सदर बाजार कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed