फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हरियाणा से घर आ रहे युवक का शव खुटार में मिला

हरियाणा से घर आ रहे युवक का शव खुटार में मिला

Sun, 01 Oct 2017 05:33 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से घर आ रहे युवक का शव खुटार में मिला
खुटार (शाहजहांपुर)। हरियाणा से मजदूरी करके घर लौट रहे युवक का शव रविवार को खुटार में पड़ा पाया गया। मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पर पति की हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

खुटार के गांव सीतापुर निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार चार माह पूर्व हरियाणा के कस्बा नागलोई की एक कंपनी में मजदूरी करने गया था। 27 सितंबर को वह हरियाणा से घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रविवार को उसका शव खुटार कसबे में पड़ा मिला। रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसके घर वालों को मौत की सूचना दी। पत्नी सीता और परिवार के अन्य लोग अशोक की मौत की जानकारी से स्तब्ध रह गए। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीता ने पुलिस को बताया कि अशोक हरियाणा में रहने के दौरान वहीं के सिम यूज करता था। सीता का चचेेरा भाई अशोक भी हरियाणा में काम करता है। उसने अशोक के घर रवाना होने की जानकारी सीता को दी थी। रविवार सुबह पुलिस ने पति का शव मिलने की सूचना दी। मृतक की जेब से 27 सितंबर को खरीदा गया बहादुरगढ़ से बरेली और 29 सितंबर को खरीदा गया बरेली से शाहजहांपुर का रेलवे टिकट बरामद हुआ है। सीता का कहना है कि कुछ लोगों से पति का विवाद था। वह लोग पति की हत्या कर सकते हैं। उधर, एसओ बिरजाराम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। अशोक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed