फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिला अस्पताल से भी एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा

जिला अस्पताल से भी एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा

Wed, 17 Apr 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल से भी एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा
शाहजहांपुर। देहात क्षेत्र से लेकर जिला अस्पताल तक एंटी रैबीज समाप्त हो गए हैं। इससे कुत्ता, बंदर काटे मरीजों को वापस होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में तो बाकायदा सूचना भी चस्पा कर दी गई है कि एंटी रैबीज समाप्त हो गए हैं, आने पर लगाए जाएंगे। इंजेक्शन आने की तारीख निश्चित नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जलालाबाद, कटरा, तिलहर, पुवायां, आदि देहात क्षेत्रों के अलावा पास के जिले लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी, हरदोई के पसगवां, बेहटा गोकुल क्षेत्र के कुत्ता, बंदर काटे के मरीज आते रहते हैं। फार्मासिस्ट सुरेश कुमार के मुताबिक यहां आने वाले मरीजों का आंकड़ा करीब 250 के करीब पहुंच जाता है। छह तारीख से जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गए। डिमांड भेजी गई लेकिन अभी तक इंजेक्शन नहीं मिले। जलालाबाद से राम कुमार ने बताया कि चार दिन पहले उन्हें कुत्ते ने काट लिया। वह दो बार जिला अस्पताल आ चुके हैं, लेकिन फिर से बिना इंजेक्शन लगवाए लौटना पड़ रहा है। खुले बाजार में इंजेक्शन की कीमत 250 से 300 रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


खुदागंज में एक माह से नहीं हैं एंटी रैबीज
खुदागंज। पीएचसी पर एक माह से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। इस संबंध में भाजपा नेता सुधीर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पत्र लिखकर इंजेक्शन मुहैया कराए जाने की मांग की है। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने बताया कि इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजी गई है, आपूर्ति होते ही रोगियों के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी रैबीज की इस समय कमी है, डिमांड भेजी गई है, लखनऊ में भी एंटी रैबीज नहीं है, उम्मीद है कि दो दिन में एंटी रैबीज इंजेक्शन आ जाएंगे।
डॉ. आरपी रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed