{"_id":"5c66fb89bdec22736c04cfab","slug":"171550252937-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी रन थ्रू, डिरेलमेंट बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी रन थ्रू, डिरेलमेंट बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा यार्ड में शुक्रवार को मालगाड़ी डिरेल होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, प्वाइंट नंबर 279 में तकनीकी खराबी के दौरान ही इस पर एक मालगाड़ी रन थ्रू हो गई। बाद में प्वाइंट को क्लैम्प कर मालगाड़ी को पास किया गया।
शुक्रवार को रोजा यार्ड में लाइन नंबर 27 पर मालगाड़ी खड़ी थी। इसे यहां से निकाला जाना था। लोको पायलट को वॉकी-टॉकी से मालगाड़ी को बढ़ाने को कह दिया गया। कोई शंटर मौजूद नहीं था। इस दौरान लाइन के प्वाइंट नंबर 279 से मालगाड़ी रन थ्रू हो गई। इस प्वाइंट में तकनीकी खराबी थी। जब इस बारे में पता लगा तो आनन-फानन में मालगाड़ी को रोका गया। प्वाइंट में क्लैम्प किया गया। इसके बाद मालगाड़ी को पास किया गया। एरिया मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि प्वाइंट में तकनीकी खराबी थी। इसे ठीक किया जा रहा था। उससे पहले इस पर मालगाड़ी आ गई थी। प्वाइंट को दुरुस्त कर लिया गया है।
बनतारा में 40 मिनट खड़ी रही कामाख्या एक्सप्रेस
रोजा (शाहजहांपुर)। लाइन क्लियर न होने की वजह से शुक्रवार को अप कामाख्या एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक बनतारा स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर इन दिनों मालगाडिय़ों का ट्रैफिक ज्यादा है। शुक्रवार को रोजा में मालगाडिय़ां होने की वजह से कामाख्या एक्सप्रेस को लाइन क्लियर नहीं मिल सका। ऐसे में ट्रेन को बनतारा स्टेशन पर रोका गया। यहां से ट्रेन को 40 मिनट बाद आगे रवाना किया गया।