फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...और धैर्य दे गया जवाब, बिजली अधिकारी पर ताना तमंचा

...और धैर्य दे गया जवाब, बिजली अधिकारी पर ताना तमंचा

Fri, 01 Feb 2019 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
...और धैर्य दे गया जवाब, बिजली अधिकारी पर ताना तमंचा
धैर्य दे गया जवाब तो बिजली अधिकारी पर ताना दिया तमंचा
विज्ञापन

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन पाने को दो माह से चक्कर काट रहे व्यक्ति का बृहस्पतिवार को धैर्य जवाब दे गया। पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे पॉवर कारपोरेशन के एक अधिकारी पर उसने गुस्से में तमंचा तान दिया। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। उसने पंद्रह मिनट तक कार्यालय परिसर में बिजली अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उसके गुस्से को देखकर अधिकारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन किसी पक्ष की और से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

थाना कांट क्षेत्र के गांव औदापुर निवासी एक व्यक्ति चक्की के लिए बिजली का कनेक्शन चाहता था। इस काम के लिए उसने विभाग के कई अधिकारियों को नजराना भी दे दिया था। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी उसे कनेक्शन नहीं मिल पाया। बृहस्पतिवार दोपहर वह कनेक्शन पाने के लिए एक बार फिर बिजली उपकेंद्र पहुंचा। उसे बताया गया कि उसकी कनेक्शन संबंधी फाइल एक विभागीय अधिकारी के पास है। जब वह अपनी गुहार लेकर उस अधिकारी के पास पहुंचा, तो उससे पांच हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद वह अधिकारी किसी काम से फील्ड में चले गए। शाम करीब छह बजे वह अधिकारी जब दोबारा कार्यालय पहुंचे, तभी वह व्यक्ति भी कार्यालय पहुंच गया, लेकिन रुपये नहीं मिलने पर जब उस अधिकारी ने काम करने में आनाकानी की, तभी उस व्यक्ति का पारा चढ़ गया और दो माह से दौड़-भाग करके थक चुके उस व्यक्ति का धैर्य जवाब दे गया और उसने गोट से तमंचा निकाल कर अधिकारी पर तान दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद वह व्यक्ति काफी हंगामा करता रहा। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुच गई लेकिन वह व्यक्ति चिल्लाकर आपबीती सुना रहा था। जिसके चलते अधिकारी ने उस व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर मामले को तूल पकड़ाने के बजाय उसे वहीं ख़त्म कर देने में भलाई समझी। इस मामले की जानकारी के लिए उस अधिकारी के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई, लेकिन वह स्विच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन

000
इस मामले से संबंधित कोई तहरीर पुलिस तक नहीं पहुंची है। सूचना मिलने पर पुलिस बिजली उपकेंद्र पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
हरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed