फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसपी दफ्तर से चंद कदम दूर 1.40 लाख की नकदी लूटी

एसपी दफ्तर से चंद कदम दूर 1.40 लाख की नकदी लूटी

Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसपी दफ्तर से चंद कदम दूर 1.40 लाख की नकदी लूटी
loot - फोटो : amar ujala
बैंक ऑफ बड़ौदा विकास भवन शाखा में युवक जमा करने जा रहा था रकम
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
हथौड़ा चौराहा को जाने का रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने रोका था युवक को


शाहजहांपुर। शहर में खिरनी बाग चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर 11:50 बजे बीएसए दफ्तर के सामने एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने युवक से 1.40 लाख रुपये लूट लिये। एसपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ सिटी सुमित शुक्ला व सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा और चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने गाड़ियां भी दौड़ाईं लेकिन नतीजा शून्य रहा। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला में आकांक्षा स्कूल वाली गली में रहने वाले सतीश चंद्र दीक्षित का बेटे मोहित दीक्षित सेल टैक्स वकील धर्मेंद्र वर्मा के पास प्रैक्टिस करते हैं। बृहस्पतिवार को मोहित घर से एक लाख 40 हजार रुपये पॉलीथीन में लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की विकास भवन शाखा में जमा करने जा रहे थे। घर से वह पैदल ही निकले थे। पॉलीथिन में पचास-पचास की दो गड्डियां और दो हजार के बीस नोट रखे थे। दोपहर लगभग 11:50 बजे वह खिरनीबाग चौराहे पर बीएसए दफ्तर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए और मोहित को रोककर उनसे हथौड़ा चौराहे की तरफ जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के दौरान उन्होंने इयरफोन की लीड निकालने के लिए जैकेट की जेब से हाथ निकाला तो जेब में रखे रुपये बाइक सवार लोगों को दिख गए। मोहित रास्ता बताकर आगे चले तो वे लोग फिर पीछे से आए और बोले कि इधर से जाएं तो हथौड़ा चौराहा जल्दी पड़ेगा। इस पर उन्होंने फिर से बता दिया। तब तब बाइक सवार बदमाशों को पक्का यकीन हो गया था कि मोहित के पास रुपये हैं। मोहित दोबारा से रास्ता बताकर आगे बढ़े तो उन लोगों ने मोहित के पीछे से बाइक से आकर मोहित की जेब में झपट्टा मारा और रुपये लेकर हथौड़ा चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते जीआईसी तिराहे की ओर भाग गए।
विज्ञापन


दुस्साहस या पुलिस की लाचारी
खिरनी बाग चौराहे पर हर समय भीड़ रहती है। वाहनों का अधिक आवागमन होने के कारण पुलिस पिकेट भी लगती है जो ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाई जाती है। इसके बावजूद भी बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...जब होमगार्ड ने नहीं सुनी तो यूपी 100 पर दी सूचना
घटना के तुरंत बाद पीड़ित मोहित ने कुछ कदम चलकर चौराहे पर तैनात होमगार्ड को घटना की जानकारी दी तो उसने मोहित की बात को तरजीह नहीं दी। इस पर उन्होंने तत्काल यूपी 100 को कॉल की। इसमें भी उसे करीब 15 से बीस मिनट का समय लग गया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

एक लगाए था हेलमेट, दूसरे के गले में था गमछा
मोहित ने पुलिस को बताया कि काली पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों में से बाइक चलाने वाला हेलमेट लगाए हुए था और दूसरे के गले में गमछा लिपटा हुआ था। घटना के बाद वह इतना घबरा गया कि वह सही से बदमाशों का हुलिया भी नहीं देख पाया।

इन वारदातों में शामिल बदमाशों का भी नहीं लगा सुराग
13 नवंबर को सुबह 11 बजे चौक कोतवाली क्षेत्र में बेरी चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने सीबीआई अफसर बताकर मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी 65 वर्षीय कुसुमकांती से 70 हजार रुपये कीमत के जेवर उतरवा लिए।
28 नवंबर को सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में बाइक सवार दो बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर पुवायां के मोहल्ला कमलबाग निवासी बुक सेलर राममोहन गुप्ता से एक लाख रुपये चेकिंग के नाम पर निकलवाए और लेकर भाग गए।


मोहित से रुपये छीने जाने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई है। बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर धारा 392 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed