{"_id":"5a3bad6f4f1c1bee6a8b51fb","slug":"171513860463-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
Updated Thu, 21 Dec 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन से ही ननिहाल में रह रहा था राजीव
माता-पिता की मौत के बाद नानी के यहां पाला गया
सिंधौली/मुडिया पमार।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव हरिबल्लभपुर स्थित ननिहाल में रह रहे युवक ने बुधवार रात गांव के बाहर फंदे पर लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव हरिबल्लभपुर निवासी बलराम ने बताया कि सिमरा गांव निवासी 17 वर्षीय भांजा राजीव कुमार बचपन से उनके यहां रहता था। वह गलत संगत में पड़ने के कारण शराब और जुएं का आदी हो गया था। रात में किसी समय वह घर से बाहर निकल गया और गांव के बाहर जाकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोग जब शौच आदि के लिए बाग के पास से गुजरे तब जानकारी हुई। ननिहाल के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उसका शव आम के पेड़ से लटक रहा था और गले में गमछे से फंदा कसा था। उसके माता-पिता बचपन में ही गुजर गए। इसलिए वह ननिहाल में रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।