फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रंजिशन युवक को गोली मारी ,घायल

रंजिशन युवक को गोली मारी ,घायल

Fri, 08 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक को गोली मारी ,घायल
फोटो-21
विज्ञापन

शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र के गांव भगवानपुर में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। घटना पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम देना बताई जा रही है।
थाना कलान क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी 40 वर्षीय रघुनंदन अपने भतीजे सर्वेश और वेदपाल के साथ बृहस्पतिवार रात खेत से लौट रहे थे। करीब 11 बजे गांव के नजदीक बाग में घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए रघुनंदन पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से रघुनंदन लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इधर, फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए तभी हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने घायल रघुनंदन को मिर्जापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलने पर कलान थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह भी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 में गांव के ही रामराज की हत्या हो गई थी। इस मामले में रघुनंदन, वीरपाल और सत्तार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रघुनंदन वर्ष 2013 में जमानत पर जेल से रिहा हुए थे। आरोप है कि रघुनंदन पर बृहस्पतिवार रात रामराज के परिवार वालों ने हमला बोला।
विज्ञापन


अभी इस मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव पहुंचने पर रघुनंदन के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इससे घटना की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना पुरानी रंजिश में होना बताई जा रही है। मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष कलान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed