{"_id":"5c967d19bdec2214012779b1","slug":"161553366297-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थिति सामान्य देख गांव से हटाई गई पीएसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्थिति सामान्य देख गांव से हटाई गई पीएसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत उदारा के मजरा गांव धरायूं व दुर्जनपुर के दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव को देखते हुए लगाई गई पीएसी शनिवार को हालात सामान्य होते देख हटा ली गई है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव को कम करके आंकना पुलिस के लिए ठीक नहंीं है।
गांव धरायूं निवासी शरदवीर, मनोज, चंदन, जितेंद्र, राजेश 20 मार्च को दोपहर एक बजे गांव के निकट पश्चिम गांव दुर्जनपुर से सटे सूखे तालाब में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। दुर्जनपुर निवासी मोबीन, दिलशाद, गुड्डू, लियाकत ने खेलने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और समझौता हो गया लेकिन गांव दुर्जनपुर के लोगों में टीस बनी रही। 21 मार्च को शाम को एक बार फिर आमने-सामने होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी, इसमें दोनों पक्ष के 14 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी तैनात कर दी थी लेकिन शनिवार को हालात सामान्य होते देख पीएसी शाम को हटा ली गई। वहीं गांव उदारा के पूर्व प्रधान फहीम उज्जमा और पप्पू का कहना है कि पुलिस को इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए थी, मात्र रिपोर्ट दर्ज कर रस्मअदायगी कर ली है, पुलिस की इस ढील की वजह से कहीं दोबारा झगड़ा न हो जाए।
दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज है, मामले की जांच की जा रही है। गांव में माहौल ठीक हो जाने की वजह से पीएसी हटा दी गई है।
दल सिंह, थानाध्यक्ष निगोही