{"_id":"5c6ab115bdec225eb27aaf50","slug":"161550496021-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन पर कब्जा करने मेें दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत भवन पर कब्जा करने मेें दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। गांव नगरिया बुजुर्ग में पंचायत भवन पर कब्जा करने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी शहनवाज खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में बने सरकारी पंचायत घर पर गांव के ही रमेश व उसके भाई मुकेश ने कब्जा कर लिया है कई बार कहने के बाद भी आरोपियों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। तीन महीने पहले भी इन लोगों ने पंचायत घर पर कब्जा कर लिया था जिसे तत्कालीन एसडीएम ने मौके पर पुलिस बल को ले जाकर खाली करवाया था परंतु कुछ दिन पहले उन लोगों ने पुन: पंचायत घर में लगे ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए और उस पर लिखे पंचायत घर समेत अन्य तरह की पेंटिंग को मिटाकर कब्जा जमा लिया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियो के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो