{"_id":"5c3dec0dbdec22732c13ed92","slug":"161547561997-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण के रूप में हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरुण के रूप में हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण के रूप में हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में सोमवार रात दनियापुर रोड पर चीनी मिल यार्ड में मिले शव की शिनाख्त कारीमुकुआपुर निवासी 30 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतक के छोटे भाई दिनेश ने करीबी रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन कोई ठोस वजह नहीं बताई है। इधर, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कारीमुकुआपुर निवासी अरुण कुमार वर्मा के साले रौसरकोठी निवासी राहुल की बेटी का सोमवार को जन्मदिन कार्यक्रम था। दिनेश के मुताबिक घर से राहुल और पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव अखौली निवासी साढ़ू रविंद्र उसके भाई अरुण व अरुण की पत्नी मंजू को रौसरकोठी बुला ले गए। इसके बाद देर रात पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल की और भाई का फोटो व्हाट्स-ऐप पर भेजा तब उसे जानकारी हुई। आरोप है कि ससुराल वाले रात में भाई को देखने जिला अस्पताल भी नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह देखने आए। दिनेश ने बताया कि उसके भाई की करीबी रिश्तेदारों ने हत्या कर दी है। हत्या के पीछे कोई ठोस वजह तो नहीं बताई, लेकिन इतना जरूर कहा कि जब-तब पति-पत्नी (अरुण-मंजू) के बीच झगड़ा होता था, तो पत्नी करीबी रिश्तेदार को बुला लेती थी। करीबी रिश्तेदार ने उसके भाई की पिटाई भी कई बार की। बता दें कि सोमवार रात अरुण को रामचंद्र मिशन पुलिस ने दनियापुर रोड पर चीनी मिल यार्ड के पास गंभीर घायल अवस्था में अज्ञात के तौर पर उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पास मिली एक मोबाइल नंबर की पर्ची के जरिये उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के पिता की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से मृतक की मां नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण के तीन बच्चों में पांच वर्ष का गौरव, तीन वर्ष का रतिक व पांच माह का बेटा है। पति की मौत के बाद मंजू भी गुमसुम है।
लिखित तौर पर कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इंद्रजीत सिंह भदौरिया, कार्यवाहक थाना प्रभारी