फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पीड़ित परिवारों समेत अन्य पक्षकार कोर्ट में तलब

पीड़ित परिवारों समेत अन्य पक्षकार कोर्ट में तलब

Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों समेत अन्य पक्षकार कोर्ट में तलब
शाहजहांपुर। निर्माणाधीन दून इंटरनेशनल स्कूल में गत माह लिंटर ढहने से हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच में तेजी आई है। जांच अधिकारी नामित की गईं एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव के समक्ष सहायक श्रमायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह समेत 17 लोग घटना से जुड़े साक्ष्य और कथन दर्ज करा चुके हैं। इस बीच, एडीएम के तीन दिन के अवकाश पर चले जाने से जांच में थोड़ी शिथिलता आई, लेकिन शुक्रवार को मुख्यालय पर लौटते ही उन्होंने घटना से संबंधित छानबीन फिर से शुरू कर दी है। संबंधित पक्षकारों को एडीएम ने आगे की जांच के लिए सोमवार को अपने कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर मोहल्ला अहमदपुर नेवाजपुर में निर्माणाधीन स्कूल भवन का लिंटर गत 14 अक्तूबर की शाम अचानक ढह जाने से ऊपर काम कर रहे 18 मजदूर मलबे में दब गए थे। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो श्रमिकों ने बाद में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की ओर से स्कूल के स्वामी और ठेकेदार समेत कई लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस स्कूल भवन का निर्माण करा रहे ठेकेदार राजीव को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एडीएम के अनुसार सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों को विभाग की ओर से चेक जारी होने के संबंध में अपना पक्ष रखा है। सोमवार को मामले से संबंधित पक्षकारों को बुलाया गया है, ताकि घटना के विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed