{"_id":"5b4f83784f1c1b51748b5bac","slug":"161531937656-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छह वर्ष के किशोर से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में छह वर्ष के किशोर से कुकर्म
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में छह वर्ष के किशोर से कुकर्म
छह घंटे तक कोतवाली में रहने के बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
मंगलवार की घटना, बुधवार सुबह दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। मंगलवार को पुवायां केे एक प्राथमिक स्कूल में छह वर्ष के बच्चे से युवक ने कुकर्म किया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर किशोर ने मां को जानकारी दी। बुधवार दोपहर से बच्चे को लेकर उसकी मां कोतवाली में बैठी हुई है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसको शौचालय योजना का लाभ मिला था। धनराशि खाते में आने पर उसने रुपये निकाल लिए, लेकिन पति की बीमारी में कुछ रुपये खर्च हो गए। घर में दो हजार रुपये रखे थे। गांव के ही एक नशेड़ी युवक ने उसके छह वर्षीय पुत्र को बहला फुसलाकर मंगलवार सुबह रुपये लेकर प्राथमिक स्कूल में बुलाया और रुपये लेने के साथ ही उसके साथ कुकर्म भी किया। आरोपी ने किशोर को कहीं भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बुधवार को बच्चे की हालत बिगड़ी तो उसने मां को पूरा वाकया बताया। पीड़ित की मां आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी के परिवार की महिलाओं ने उसे पीट दिया। इसके बाद दोपहर में महिला अपने पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर दी। रात आठ बजे तक महिला अपने पुत्र के साथ कोतवाली में थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोतवाली प्रभारी सुधाकर पांडे ने बताया कि मामला रुपये के लेने देन का लग रहा है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।