फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी महफूज की हत्या

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी महफूज की हत्या

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी महफूज की हत्या
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या
विज्ञापन

हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस
हत्या करने के बाद सदर थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
फोटो-09
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी महफूज उर्फ लाला की सात फरवरी को हुई हत्या की घटना का मंगलवार को सदर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। लाला की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी और लाश लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र की उचौलिया में शारदा नहर में फेंक दी थी। पुलिस अभी प्रेमी की तलाश कर रही है।
घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी जीनत नहे सात फरवरी को सदर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति महफूज उर्फ लाला छह फरवरी की रात 11 बजे से एक व्यक्ति के मोबाइल कॉल के बुलावे पर चले गए, तब से वह वापस नहीं आए। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर 7:27 बजे गुमशुदगी दर्ज कर ली। सात फरवरी को ही लाला की लाश लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव उचौलिया चौकी के पास शारदा नहर में गुरुद्वारा के पास तैरती हुई मिली। शव की शिनाख्त जीनत के भाई उमर ने की। उचौलिया चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत गला दबने व सांस रुकने से बताई गई। इसी आधार पर 23 मार्च को थाना पसगवां की पुलिस ने अभिलेख सदर पुलिस को भेज दिए। यहां सदर पुलिस ने गुमशुदगी हत्या में तरमीम कर ली और विवेचना इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि जीनत ने ही अपने प्रेमी मुजफ्फरनगर के थाना भौरा कला के गांव सोनियान खेड़ी निवासी दीपक उर्फ भीम के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव उचौलिया में शारदा नहर में फेंक दिया। घटना का पर्दाफाश होने पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जीनत ने लाला से नौ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, उसकी पहली शादी हरदोई में हुई थी। उसने पहले पति को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

---------
पति के दोस्त ड्राइवर से बना लिए थे संबंध
महफूज उर्फ लाला प्राइवेट तौर पर गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। लाला की दोस्ती ड्राइवर मुजफ्फरनगर के थाना भौरा कला के गांव सोनियान खेड़ी निवासी दीपक उर्फ भीम से हो गई और भीम ने लाला के घर आना जाना शुरू कर दिया। चूंकि लाला शराब पीने का आदी था, इसलिए दोनों मिलकर उसे शराब पिला देते थे और जब वह नशे में हो जाता था, तब फिर दोनों को आपस में मिलने में और आसानी हो जाती थी, लेकिन दोनों स्वतंत्र रूप से एक दूसरे से नहीं मिल पाते थे और लाला दोनों की आंखों में खटकता रहता था। इसी वजह से उसकी हत्या का दोनों ने मिलकर प्लान बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इस तरह की गई थी लाला की हत्या
सात फरवरी की शाम 7:27 बजे गुमशुदगी दर्ज कराने वाली पत्नी जीनत का प्रेमी दीपक छह फरवरी की शाम को घर आ गया था और दीपक ने उसे शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह से नशे में हो गया, तब जीनत अपने प्रेमी के साथ मिलकर लाला को सात फरवरी की सुबह पांच बजे दोस्त की गाड़ी से हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव उस्मानपुर स्थित मायके ले जाने का बहाना बनाकर ले गई, जहां रास्ते में उसका रुमाल से गला दबाकर हत्या कर दी और शव उचौलिया के पास शारदा नहर में फेंक दिया।

---------
इस तरह हुआ खुलासा
जीनत इस दौरान निगोही निवासी पप्पू के संपर्क में भी आ गई और पति की बरामदगी को लेकर पुलिस के संपर्क में थी, इसलिए पुलिस ने पप्पू से संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस को भीम से संबंध होने की बात बताई। इस पर पुलिस ने सर्विलांस का भी सहारा लिया और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed