{"_id":"5d1660808ebc3e3cf6223bb1","slug":"156174756419-shahjahanpur-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा, मदनापुर समेत पांच इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोजा, मदनापुर समेत पांच इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बढ़ते आपराधिक ग्राफ, लगातार हो रहीं हत्याएं, लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम करने पर एसपी डॉ. एच चन्नप्पा ने शुक्रवार देर रात जिले के पांच थानों के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर अभी किसी को तैनाती नहीं दी गई है।
रोजा के गांव जमुही में 24 जून को पुलिस की लापरवाही से डबल मर्डर हो गया था। एसपी ने इस मामले में दो सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही थी। शुक्रवार को इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। मदनापुर के गांव ढुकरीकलां में सगे भाइयों की पीट-पीट कर हत्या के मामले में इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम की कुर्सी खतरे में थी। मोहम्मद कासिम को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार देर शाम सिंधौली में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के लाइन मैन की सिपाहियों ने पिटाई कर दी। इससे पहले भी यहां कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इंस्पेक्टर सिंधौली राहुल सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर गढ़िया रंगीन रकम सिंह और इंस्पेक्टर अल्हागंज अजय कुमार यादव को भी लाइन हाजिर किया गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ और थानों में भी फेरबदल हो सकता है। इनमें सदर और चौक कोतवाली भी शामिल हैं।