{"_id":"6adcf347cb0d7e356d04b618","slug":"the-neighbor-plowed-the-land-and-incorporated-it-into-his-own-field-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158275-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पड़ोसी ने जमीन जोतकर खेत में मिला ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पड़ोसी ने जमीन जोतकर खेत में मिला ली
विज्ञापन
तालग्राम। थाना समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार ने फरियादियों की शिकायते सुनीं। बिरौली गांव निवासी महिला सुमन देवी ने बताया कि उसकी जमीन को पडो़सी ने जोतकर खेत में मिला कर कब्जा कर लिया है।
नरमऊ के आदेश और अयूवपुर निवासी सोमेंद्र ने चकरोड पर, रसूलाबाद के रामनरेश ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। लबुइया निवासी महिला नीलेश ने पति पर पिटाई और भरण पोषण के लिए खर्च न देने का आरोप लगाया। मधईनगला निवासी सरमन ने बहू पर परेशान करने की शिकायत की। दो पुलिस और छह राजस्व संबंधी आठ शिकायतें आई। सभी के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय, लेखपाल विवेक सोनी, प्रीतमसिंह आदि मौजूद रहे।
डीएम-एसपी ने मालखाने का किया निरीक्षण
तालग्राम। डीएम और एसपी ने थाने के मालखाने का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक से रखरखाव संबंधी जानकारी ली। मालखाने में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। इस दौरान हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह प्रजापति की सराहना की।
विज्ञापन
छह शिकायतों में एक का निस्तारण
गुरसहायगंज। समाधान दिवस में कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान रामाश्रम चौकी क्षेत्र के गपचरियापुर गांव निवासी रामचंद्र ने संपत्ति का बैनामा कराने के लिए दबाव बनाने और परेशान करने की शिकायत की। सदरपुर द्वारिकापुर निवासी रनवीर ने अपनी अराजी पर नींव खुदवाने और घूरा हटवाने की मांग की। बिराहिमपुर निवासी पूनम देवी ने चार लोगों पर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। छह शिकायतों में सिर्फ एक का निस्तारण हो सका।
नहीं पहुंचे राजस्वकर्मी
ठठिया। थाना समाधान दिवस में भदौसी के वीरपाल सिंह और अंकित पाल, भगतपुर्वा के जमुना प्रसाद गुप्ता और विनीता देवी, उदईपुर्वा के रघुवीर सिंह, पुरानी ठठिया की चमेली देवी, भदौही के नवाब सिंह तथा तिलसरा के राजीव कुमार आदि शिकायतें लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि वे राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान की उम्मीद में सुबह ही थाने पहुंच गए थे पर दोपहर तक राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। ऐसे में फरियादियों को अपनी समस्याएं रखे बिना ही निराश होकर लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार अमित पाठक ने बताया कि शनिवार को मतदान बूथों पर विशेष अभियान के कारण राजस्व विभाग की टीम अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त थीं, जिस कारण थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके।
-- -- -- -- -- -- --