फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सफाई कर्मचारी से मारपीट, विरोध में थाना घेरा

सफाई कर्मचारी से मारपीट, विरोध में थाना घेरा

Wed, 26 Jun 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी से मारपीट, विरोध में थाना घेरा
शाहजहांपुर। मोहल्ला कटिया टोला में कूड़ा कलेक्शन को पहुंचे नगर निगम के सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर से मारपीट के बाद सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए। दर्जन भर सफाई कर्मचारियों ने सदर बाजार थाने पर प्रदर्शन कर हड़ताल की चेतावनी दी। इस मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है।
विज्ञापन

महानगर के मोहल्ला रोशन नगर निवासी राजन नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी है। मंगलवार सुबह वह मोहल्ला कटिया टोला में कूड़ा कलेक्शन को पहुंचा था। आरोप है कि यहां मोहल्ले के महिला गुप्ता उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने पर सफाई सुपरवाइजर मनोज की भी पिटाई कर दी। मोहित गुप्ता तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से उसने और सुपरवाइजर ने भाग कर जान बचाई। सफाई कर्मचारी से मारपीट की बात अन्य साथियों को पता लगी तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। दर्जनों सफाई कर्मचारी नगर निगम में जमा हुए। इसके बाद सदर बाजार थाने पहुंचे। यहां थाने का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस ने मामले में मोहित गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एससी-एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed