फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एचटी लाइन काटने समय पांच गिरफ्तार, दो फरार

एचटी लाइन काटने समय पांच गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 25 Jun 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन काटने समय पांच गिरफ्तार, दो फरार
मदनापुर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने सोमवार को हाईटेंशन लाइन काट रहे पांच लोगों को ग्रामीणों की सक्रियता के चलते गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो लोगों की तलाश की जा रही है। थाना इंचार्ज ने बताया कि दो ठेकेदार सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके पास से काटा गया तार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के ठेकेदार की मिलीभगत के चलते गांव ढिपिया, बरुआ पट्टी सनायक के दक्षिण पांच लोग 11 हजार केवी की विद्युत लाइन का तार व अन्य उपकरण के साथ पोल से काट रहे थे। सूचना पर गांव ढिपिया के ग्रामीण एकत्र होकर तार काटने का विरोध करने लगे और तार काटने का कारण पूछा तो तार काट रहे सरोज, रंजीत निवासी गांव उदरिया थाना निगोही, प्रेमपाल,अमरीश निवासी गांव खुदराई थाना तिलहर और लालू निवासी रायपुर थाना तिलहर ने बताया कि वह बिजली विभाग के ठेकेदार शेखर व अर्जुन के कहने पर कार्य कर रहे हैं। जिस पर ग्रामीणों ने फोन कर ठेकेदार शेखर व अर्जुन से बात की और बिजली लाइन खोलने का आदेश मांगा मगर ठेकेदार कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। ग्रामीणों की शिकायत पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर बिजली के तार व उपकरण कब्जे में ले लिए। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि इस मामले में दो ठेकेदार समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जिनमें पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed