फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गेहूं खरीद में धांधली केंद्र प्रभारी, आंकिक और बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट

गेहूं खरीद में धांधली केंद्र प्रभारी, आंकिक और बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 23 Jun 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में धांधली केंद्र प्रभारी, आंकिक और बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट
बंडा (शाहजहांपुर)। सरकारी गेहूं खरीद में धांधली के आरोप में क्रय केंद्र प्रभारी, आंकिक और बैंक प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे संबंधित कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ जेया अहमद करीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सरकारी गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ सहकारिता ने गांव देवकली में क्रय केंद्र स्थापित किया था। क्रय केंद्र पर प्रभारी आकाश पांडे और आंकिक विपिन तिवारी की तैनाती की गई थी। 11 जून को सेंटर की जांच की गई तो पाया कि केंद्र पर बैनर टंगा था। कांटा बांट एक टेबल पर रखे थे। क्रय केंद्र प्रभारी और आंकिक केंद्र से नदारद थे। काफी प्रयास के बाद केंद्र प्रभारी आकाश पांडे से फोन से संपर्क हुआ तो उन्हें बुलाकर क्रय केंद्र के अभिलेख देखे गए।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर एक भी बोरा गेहूं स्टाक में नहीं था, जबकि रजिस्टर में गेहूं विक्रेता किसान का नाम अंकित था। जो नाम विक्रेता का लिखा उसके नाम से भुगतान न कर दूसरे के नाम से भुगतान करना पाया गया। साथ ही सेंटर चयनित जगह से 20 किमी दूर स्थापित पाया गया। इस प्रकार फर्जी किसानों के नाम से बिचौलियों के खातों में 31 लाख रुपये का भुगतान भेजा गया। इस मामले में जिला सहकारी बैंक बंडा के प्रबंधक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी और आंकिक ने प्रशासन को फर्जी गेहूं खरीद की रिपोर्ट देकर गुमराह किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed