फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध संबंधों की पोल खुलने पर किया था मासूम का कत्ल

अवैध संबंधों की पोल खुलने पर किया था मासूम का कत्ल

Mon, 17 Jun 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों की पोल खुलने पर किया था मासूम का कत्ल
कांट(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव गंधार में 20 मई की रात की गई सात साल के मासूम बच्चे रौनक की निर्मम हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालक रौनक की हत्या प्रेम-संबंधों का खुलासा होने पर गांव के ही एक युवक ने कर दी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि रौनक हत्याकांड में पिता रामचंद्र पासी की ओर से प्रधान पति भगवान शरण और बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि गांव के बदन सिंह के संबंध एक लड़की से थे। सात साल के मासूम रौनक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस वक्त तो बदन सिंह दिल्ली चला गया। दो माह बाद 19 मई को गांव लौटा तो लड़की के घर वालों ने उसे खरी-खोरी सुनाई और जान से मारने की धमकी दी। इस पर बदन सिंह जान गया कि लड़की से अवैध संबंधों के बारे में रौनक ने ही शिकायत की है। इसलिए उसने मासूम बच्चे को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। 20 मई की रात जब रौनक घर के दरवाजे पर अपने बहनोई थाना रोजा क्षेत्र के गांव पडऱा सिकंदरपुर निवासी सत्येंद्र के साथ चारपाई पर सोया हुआ था, उसी समय बदन सिंह आया और सोते समय उसे चारपाई से उठा ले गया। रौनक शोर न मचा पाये, इसलिए उसने उसका मुंह दबा दिया। कुछ दूर गन्ने के खेत में भरे पानी में बच्चे का मुंह डुबो दिया। इससे उसकी सांस नली में पानी और खेत की मिट्टी चली गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बदन सिंह गांव में ही रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो लेकिन पुलिस की शक की सुई बदन सिंह पर गहराई तो वह भागने की फिराक में लग गया लेकिन पुलिस ने हत्यारोपी बदन सिंह को रविवार सुबह जमौर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने घटना कबूल भी कर ली है।
विज्ञापन


रौनक हत्याकांड की गहराई से जांच करने पर पता चला कि बदन सिंह का रौनक के घर आना जाना था, नामजद लोगों के बारे में पड़ताल करने के साथ ही बदन सिंह पर भी नजर रखी गई। शक के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे के कत्ल का गुनाह कबूल भी कर लिया। इस हत्याकांड में नामजद लोगों के बारे में अभी जांच चल रही है, अभी देखा जाएगा कि इन लोगों का इस घटना में क्या और किस तरह का रोल रहा है या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष कांट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed